फसल की सुरक्षा केसे करें जीरो बजट प्राकृतिक खेती द्वारा, bagwani,निमास्त्र, ब्रम्हास्त्र, अग्नि-अस्त्र, दशपर्णी अर्क केसे बनाए
फसल सुरक्षा:- ईश्वर ने पौधों के शरीर में एक अदभूत वरदान दिया है- प्रतिरोधक शक्ति ( Resistance Power ) ! दवा उपाय नहीं है , पौधों में प्रतिरोध शक्ति निर्माण करना सही उपाय है । भूमि माता है एवं पौधा बच्चा है । भूमाता में प्रतिरोध शक्ति नहीं हो तो पौधों में भी प्रतिरोध शक्ति नहीं आएगी । इसका मतलब अगर पौधों में प्रतिरोधक शक्ति पैदा करना है तो पहले भूमि में प्रतिरोधक शक्ति का निर्माण एवं विकास करना होगा । भूमि को प्रतिरोधक शक्ति देने वाला जीवनद्रव्य ( ह्यूमस) होता है । जीवनद्रव्य ( ह्यूमस) की निर्मिति केवल और केवल शून्य लागत प्राकृतिक खेती ' में होती है । रासायनिक एवं जैविक खेती जीवनद्रव्य ( ह्यूमस) को नष्ट करती है । जब हम आच्छादन बिछाते हैं और जीवामृत / घनजीवामृत डालते है तो जीवनद्रव्य ( ह्यूमस ) की निर्मिति होती है । पहले वर्ष जब हम रासायनिक कृषि से सीधे शून्य लागत प्राकृतिक कृषि में आते हैं तो संभव है कि हमारी कुछ गलतियों के कारण आवश्यक संपूर्ण प्रतिरोधक शक्ति निर्माण न हो । ऐसे में कुछ मात्रा में कीटों के आने की संभावना हो सकती है । इसलिए पहले वर्ष कुछ क...